Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईएसएल स्थगित होने के बाद सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल की स्थिति को बताया बेहद चिंताजनक

छेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भारतीय फुटबॉल की मौजूदा स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। मुझे खिलाड़ियों, स्टाफ मेंबर्स, फिजियो, मसाज करने वालों, बल्कि अन्य क्लबों से भी कई संदेश मिले हैं। हर कोई परेशान है, डरा हुआ है और इस अनिश्चितता को लेकर आहत है।”

16 Jul 2025

आईएसएल स्थगित होने के बाद सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल की स्थिति को बताया बेहद चिंताजनक

नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज और रिकॉर्ड गोलस्कोरर सुनील छेत्री ने देश में मौजूदा फुटबॉल हालात को 'बेहद चिंताजनक' बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों और स्टाफ की बढ़ती अनिश्चितता और डर को लेकर अपनी चिंता जताई।

छेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भारतीय फुटबॉल की मौजूदा स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। मुझे खिलाड़ियों, स्टाफ मेंबर्स, फिजियो, मसाज करने वालों, बल्कि अन्य क्लबों से भी कई संदेश मिले हैं। हर कोई परेशान है, डरा हुआ है और इस अनिश्चितता को लेकर आहत है।”

यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत की शीर्ष पुरुष फुटबॉल लीग आईएसएल को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है, क्योंकि आईएसएल के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के बीच इस महीने की शुरुआत में कोई समझौता नहीं हो सका।

छेत्री ने हालांकि उम्मीद भी जताई कि हालात जल्द सुधरेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि जो लोग खेल का संचालन कर रहे हैं, वे सीजन को दोबारा शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं। मैं आशावादी हूं कि जल्द ही कोई ठोस समाधान निकलेगा।”

छेत्री आईएसएल के उद्घाटन सीज़न में मुंबई सिटी एफसी का हिस्सा थे और 2013 से दो चरणों में बेंगलुरु एफसी से जुड़े हैं। वह क्लब के साथ अब तक सात खिताब जीत चुके हैं, जिनमें दो आई-लीग और एक आईएसएल खिताब शामिल है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने खिलाड़ियों और फुटबॉल से जुड़े तमाम कर्मियों के लिए एकजुटता का संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे पास शायद सभी जवाब न हों, लेकिन मेरा संदेश उन सभी के लिए है जिनकी रोज़ी-रोटी इस खेल से जुड़ी है। हम इस तूफान को एक साथ पार करेंगे। एक-दूसरे का साथ दें। अभ्यास जारी रखें और खुद को बेहतर बनाते रहें। फुटबॉल फिर शुरू होगी... और जल्द ही होगी।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईएसएल स्थगित होने के बाद सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल की स
छेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भारतीय फुटबॉल की मौजूदा स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। मुझे खिलाड़ियों, स्टाफ मेंबर्स, फिजियो, मसाज करने वालों, बल्कि अन्य क्लबों स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News